केन्द्रक (Nucleus) क्या है? संरचना और कार्य
केन्द्रक (Nuclus)
संरचना और कार्य
केन्द्रक (Nucleus) कोशिका का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कोशिकांग होता है।इसे कोशिका का नियंत्रण केंद्र कहा जाता है ये कोशिका के अंदर वैसे ही कार्य करती है जैसे हमारे शरीर में हमारा दिमाग।
केन्द्रक अधिकतर यूकैरियोटिक कोशिकाओं में पाया जाता है। यूकैरियोटिक कोशिका का केंद्र झिल्ली से घिरा होता है, जिसे केन्द्रकीय झिल्ली कहते हैं।केन्द्रक के अंदर आनुवंशिक पदार्थ DNA पाया जाता है। इस में ही जीव के सभी गुणों की जानकारी होती है DNA यानी deoxyribonucleic acid. यह Double Helix structure है जैसे सीढ़ी होl जैसे सीढ़ी के पायदान होता है DNA में ये दो base pair होता है l A-T, G -C नीचे के diagram से समझ सकते हैं l
केन्द्रक का मुख्य कार्य कोशिका की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करना होता है। ये बात हम पहले के पोस्ट में पढ़ चुके हैं
यह कोशिका के विकास, विभाजन और प्रोटीन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।केन्द्रक के तीन मुख्य भाग होते हैं –
केन्द्रकीय झिल्ली,
न्यूक्लियोप्लाज्म,
न्यूक्लियोलस.
न्यूक्लियोलस राइबोसोम के निर्माण में सहायता करता है। राइबोसोम प्रोटीन बनाने का कार्य करते हैं।
केन्द्रक के बिना कोशिका सही ढंग से कार्य नहीं कर सकती।
इसलिए केन्द्रक कोशिका का सबसे आवश्यक भाग माना जाता है।आने वाले पोस्ट में हम DNA और RNA को विस्तार से समझेंगे।
thank you my friends for read .
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें