Artificial intelligence (AI) क्या है?
Artificial
Intelligence
Artificial Intelligence (AI) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एक ऐसी technology है जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता देती है। यह इंसानों के द्वारा प्राप्त उपलब्धियों में एक है.
आज AI का उपयोग हो रहा है:
Google Search
YouTube Recommendation
Face Unlock
Online Shopping Apps Chatbots
🔹 AI कैसे काम करता है? (Machine Learning)
AI मुख्य रूप से तीन चीज़ों पर काम करता है:
Data
Machine Learning
Decision Making
Machine Learning में मशीन लाखों data देखकर pattern सीखती है।
जैसे अगर उसे हजारों फोटो दिखाए जाएँ, तो वह खुद पहचानना सीख जाती है।
🔹 भारत में AI के Real Examples
भारत भी AI में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
🇮🇳 1. Healthcare:
AI का उपयोग X-ray, कैंसर के इलाज,और यहाँ तक कि इंसानी शरीर में बदलाव के लिए भी किया जा रहा है।
🇮🇳 2. Agriculture:
AI किसानों को मौसम और फसल की जानकारी देता है। AI का उपयोग hybrid बीज तैयार करने में, यहां तक कि अंतरिक्ष (space) में AI के मदद से पौधा उगाने और इंसानी शरीर को अंतरिक्ष मे ढालने में वरदान साबित हो रही है l
🇮🇳 3. Banking:
Fraud detection में AI का उपयोग होता है।
🇮🇳 4. Smart Cities:
Traffic control और surveillance में AI का उपयोग।
🔹 क्या AI इंसानों की जगह ले लेगा?
AI repetitive कामों में इंसानों से तेज है। लेकिन इसमें भावनाएँ और नैतिक समझ नहीं है। AI jobs बदल सकता है, लेकिन इंसान की पूरी जगह नहीं ले सकता। क्योंकि उसे command देने वाला कोई इंसान ही होगा. इसलिए आम इंसान को भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहिए. AI को command देना सीखें. जब हम दुनिया को digital बना रहे हैं तो उस दुनिया मे जीने के लिए सीखना होगा
एक और पहलू, AI इंसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं लेकिन इसका उपयोग गलत कामों में भी किया जा सकता है, deep fakes एक ऐसा ही AI tools है जिसके मदद से किसी इंसान के फोटो या वीडियो को वो काम करते दिखाया जा सकता है जो काम उसने कभी किया ही नहीं.
तो आज इतना ही, मिलते रहेंगे आगे के पोस्ट में हमे ईन सब topics पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगता है लेकिन अभी हम नये हैं तो अगर कुछ गलत हो तो feedback जरूर दे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें